scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर पुलिस ने ठग किरण पटेल को गुजरात पुलिस को सौंपा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ठग किरण पटेल को गुजरात पुलिस को सौंपा

Text Size:

श्रीनगर, छह अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का वरिष्ठ अधिकारी बताने के आरोप में गिरफ्तार कथित ठग किरण पटेल को बृहस्पतिवार को गुजरात पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात पुलिस ने उसकी हिरासत की मांग की थी जिसे श्रीनगर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मंजूर कर लिया। दोपहर बाद पटेल को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल को शुक्रवार को गुजरात ले जाया जाएगा।

गौरतलब है कि पटेल को पुलिस ने पिछले महीने जम्मू कश्मीर के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया था।

पटेल कश्मीर घाटी के अपने तीसरे दौरे पर थे, तभी तीन मार्च को सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया था।

पटेल ने दक्षिण कश्मीर में सेब के बागों के लिए खरीदारों की पहचान करने के लिए सरकार द्वारा आदेश दिए जाने का दावा किया था।

भाषा साजन प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments