scorecardresearch
Tuesday, 7 April, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) बुधवार को भाषा की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि63 न्यायालय पार्टियां लीड एजेंसी

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाने वाली याचिका पर शीर्ष अदालत का सुनवाई से इनकार

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस के नेतृत्व में 14 राजनीतिक दलों द्वारा दायर की गई उस याचिका पर विचार करने से बुधवार को इनकार कर दिया, जिसमें विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का मनमाने ढंग से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था।

दि41 मंत्रालय हनुमान जयंती लीड परामर्श

हनुमान जयंती के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करें राज्य, केंद्रशासित प्रदेश: गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली, रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर केंद्र ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को छह अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने तथा समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने का बुधवार को निर्देश दिया।

दि58 कांग्रेस चीन

चीन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाए और सैन्य स्तर की वार्ता के बारे में जानकारी दे सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव को लेकर वह सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाकर दोनों देशों के बीच हो रही सैन्य स्तर की वार्ता तथा पिछले तीन साल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दे।

प्रादे113 बंगाल हनुमान जयंती बल

पश्चिम बंगाल सरकार ने हनुमान जन्मोत्सव पर तीन जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का फैसला किया

कोलकाता, कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने हनुमान जन्मोत्सव के दौरान तीन जिलों – हुगली, बैरकपुर और कोलकाता में अर्धसैनिक बलों को तैनात करने का बुधवार को फैसला किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दि81 पद्म राष्ट्रपति

मुलायम सिंह यादव, महालनाबिस, सुधा मूर्ति, कीरावानी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

प्रादे103 तेलंगाना बंडी संजय कुमार दूसरीलीड हिरासत

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, एसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंडी संजय कुमार को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वारंगल पुलिस द्वारा उन्हें कदाचार के एक मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया। यह मामला कक्षा 10वीं (एसएससी) बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के विभिन्न ग्रुप पर सामने आने से संबंधित है।

दि80 सिंधिया राहुल लीड कांग्रेस

अपना असली चरित्र दिखा रहे हैं आजाद और सिंधिया: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद बुधवार को इन दोनों नेताओं पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि ये दोनों नेता पार्टी में रहते हुए बड़े ‘लाभभोगी’ रहे और अब अपना असली चरित्र दिखा रहे हैं।

अर्थ56 डब्ल्यूटीओ-व्यापार

डब्ल्यूटीओ ने वैश्विक व्यापार में वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 1.7 प्रतिशत किया

नयी दिल्ली, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बुधवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बीच विश्व व्यापार में वृद्धि 2023 में मामूली 1.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

दि72 भाजपा ठाकुर दल एजेंसी

जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ संबंधी याचिका खारिज होने पर अनुराग ठाकुर ने कहा, विपक्ष का पर्दाफाश हो गया

नयी दिल्ली, केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप संबंधी याचिका उच्चतम न्यायालय से खारिज होने को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में लिप्त रहे लोगों ने एकजुट होने का प्रयास किया, लेकिन उनकी असलियत अदालत में सामने आ गई।

प्रादे102 बिहार दंगा नीतीश

बिहार दंगों पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दंगों की साजिश रचने वालों का जल्द होगा पर्दाफाश

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगों को रोक पाने में विफलता के आरोपों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में हिंसा कराई गयी। मुख्यमंत्री ने दंगों को लेकर आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए उन लोगों का पर्दाफाश करने का संकल्प दोहराया जिन्होंने दंगे की साजिश रची थी।

संसद15 संपूर्ण लीड स्थगित लोस रास

संसद में गतिरोध जारी : विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रहे दोनों सदन

नयी दिल्ली, संसद में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग करते हुए बुधवार को भी हंगामा किया जिसके कारण दोनों सदनों में गतिरोध जारी रहा।

खेल21 खेल आईसीसी रैंकिंग

शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे

दुबई, भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गये।

भाषा

अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments