scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.35 रुपये की गिरावट के साथ 202.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.35 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 202.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 2,751 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments