scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशशिमला नगर निगम के वार्ड कम करने के खिलाफ विधानसभा से भाजपा विधायकों का बहिर्गमन

शिमला नगर निगम के वार्ड कम करने के खिलाफ विधानसभा से भाजपा विधायकों का बहिर्गमन

Text Size:

शिमला, पांच अप्रैल (भाषा) शिमला नगर निगम के वार्ड की संख्या कम करने के हिमाचल प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बुधवार को राज्य विधानसभा से बहिर्गमन किया।

राज्य विधानसभा ने मंगलवार को इस संबंध में विधेयक पारित किया था। आउटसोर्स किये गये कर्मचारियों को हटाने के मुद्दे पर सदन से मंगलवार को बहिर्गमन करने वाले भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति में विधेयक पारित किया गया।

सदन में बुधवार को प्रश्नकाल के तत्काल बाद भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने शिमला नगर निगम में वार्ड की संख्या 41 से कम करके 34 करने के मुद्दे को उठाया और पूछा कि सरकार विधानसभा सत्र शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले अध्यादेश क्यों लेकर आई।

उन्होंने सरकार पर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारों को हड़पने का आरोप लगाया।

भाषा वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments