scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशगौतमबुद्ध नगर : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो की मौत

गौतमबुद्ध नगर : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो की मौत

Text Size:

नोएडा(उप्र), चार अप्रैल (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटी गोल चक्कर के पास मंगलवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की शाम दनकौर थाना क्षेत्र के बाजपुर निवासी विनोद कुमार, समीर भाटी और सूरज कुमार मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी भाटी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में विनोद कुमार तथा समीर भाटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सूरज को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रवक्ता के मुताबिक फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments