scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडियन एनर्जी एक्सचेंज में बिजली कारोबार चार प्रतिशत घटकर 921.2 करोड़ यूनिट

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में बिजली कारोबार चार प्रतिशत घटकर 921.2 करोड़ यूनिट

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) बिजली खरीद-बिक्री बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में विद्युत कारोबार मात्रा इस साल मार्च में सालाना आधार पर चार प्रतिशत घटकर 921.2 करोड़ यूनिट रही।

आईईएक्स ने बयान में कहा कि मासिक आधार पर कारोबार मात्रा 12 प्रतिशत बढ़ी।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में विद्युत कारोबार मात्रा मार्च, 2023 में 921.2 करोड़ यूनिट रही। इसमें हरित बिजली कारोबार 39.1 करोड़ यूनिट, 8.69 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (86.9 करोड़ यूनिट) और 22,881 ऊर्जा बचत प्रमाणपत्र (2.3 करोड़ यूनिट) का कारोबार हुआ।

बिजली बाजार में औसत हाजिर मूल्य मार्च, 2023 के दौरान 5.25 रुपये प्रति यूनिट रहा। यह मासिक आधार पर 23 प्रतिशत कम है। इसका कारण इस इस दौरान मौसम ठंडा रहना है।

बयान के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में आईईएक्स में 96.8 अरब यूनिट का कारोबार हुआ। यह सालाना आधार पर पांच प्रतिशत कम है। बिक्री के लिये कम बिजली उपलब्ध होने से कीमत में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments