नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयार कर रही कंपनी साइंट ने शीर्ष नेतृत्व में फेरबदल करते हुए अपने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा बोडानापू को कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाया है।
कंपनी ने कार्यकारी निदेशक (ईडी) और मुख्य परिचालन अधिकारी कार्तिक नटराजन को ईडी एवं सीईओ के रूप में पदोन्नत किया है।
कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘साइंट के निदेशक मंडल ने तत्काल प्रभाव से कृष्णा बोडानापू को कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाया है। कार्तिक नटराजन को सीईओ बनाया गया है और वह साइंट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम करते रहेंगे।’’
साइंट लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी का पुनर्गठन करते हुए इसे दो अलग परिचालन इकाइयों में बांटने का भी फैसला किया है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.