scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशचुनाव प्रचार के दौरान नकदी बांटने के आरोप में कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज

चुनाव प्रचार के दौरान नकदी बांटने के आरोप में कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

मांड्या (कर्नाटक), तीन अप्रैल (भाषा) चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर नकदी बांटने के आरोप में कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया।

मांड्या तालुक के बेविनाहल्ली गांव में 28 मार्च को बस से भीड़ पर नोट बरसाने का आरोप लगाने संबंधी शिकायत के बाद पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया था।

मामले को एक स्थानीय अदालत के समक्ष रखा गया, जिसने पुलिस को कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

शिकायत दर्ज होने के बाद, मांड्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवकुमार उन कलाकारों को पैसे दे रहे थे, जिन्होंने पार्टी अभियान के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments