scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम में बच्चे को पालतू कुत्ते ने काटा, मामला दर्ज

गुरुग्राम में बच्चे को पालतू कुत्ते ने काटा, मामला दर्ज

Text Size:

गुरुग्राम, तीन अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके में सात वर्षीय लड़के को पालतू कुत्ते के काटने पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस ने कहा कि घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने पीड़ित लड़के के दादा की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 (पशु संबंधित लापरवाही) के तहत शिवाजी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments