scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअधिकारी सुनिश्चित करें कि किसानों को बैसाखी से पहले फसल नुकसान का मुआवजा मिल जाए: मान

अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसानों को बैसाखी से पहले फसल नुकसान का मुआवजा मिल जाए: मान

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

चंडीगढ़, दो अप्रैल (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को अधिकारियों से खराब मौसम के चलते फसलों को हुए नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए विशेष गिरदावरी की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को बैसाखी से पहले मुआवजा मिल जाए।

बैसाखी 14 अप्रैल को मनायी जाएगी। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी ने गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया है। राज्य सरकार ने मौसम में अनिश्चितता के चलते हुई फसल क्षति की पूर्ति में 25 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है।

यहां जारी एक बयान में मान ने सभी विधायकों को प्रभावित किसानों से भेंट करने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ विधायकों को किसानों से भेंट करनी चाहिए तथा उनकी शिकायतें सुननी चाहिए। इसी तरह, अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विशेष गिरदावरी शीघ्र पूरी हो जाए ताकि हम बैसाखी से पहले मुआवजे का वितरण कर पायें।’’

बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण अपनी फसल का नुकसान उठाने वाले किसानों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मान ने कहा कि उनकी सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि एक -एक पैसे के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments