scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएमजी मोटर ने मार्च में रिकॉर्ड 6,051 इकाइयों की खुदरा बिक्री की

एमजी मोटर ने मार्च में रिकॉर्ड 6,051 इकाइयों की खुदरा बिक्री की

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया की मार्च में खुदरा बिक्री एक साल पहले की तुलना में 28 प्रतिशत बढ़कर 6,051 इकाई हो गई, जो किसी एक महीने में उसकी सर्वाधिक बिक्री है।

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में मार्च, 2023 के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उसकी इस उपलब्धि में स्थानीयकरण के जरिये सेमीकंडक्टर आपूर्ति में सुधार लाना और लॉजिस्टिक बाधाओं को कम करने की अहम भूमिका रही है।

कंपनी ने कहा कि निकट भविष्य में यह गति जारी रहने के साथ इसमें और तेजी आने की भी उम्मीद है। कंपनी की मार्च, 2022 में खुदरा बिक्री 4,721 इकाई रही थी।

एमजी मोटर इंडिया के वरिष्ठ निदेशक (बिक्री) राकेश सिडाना ने कहा, “नई एमजी हेक्टर भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी है और यह बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। मॉडल ने बाजार में आने के बाद इस मार्च में अब तक की दूसरी सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है।”

कंपनी ने कहा कि वह अपने आगामी इलेक्ट्रिक वाहन ‘कॉमेट’ को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments