scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशमप्र : एक करोड़ रुपये के सरकारी कोष के गबन के आरोप में सेना के जवान के खिलाफ मामला दर्ज

मप्र : एक करोड़ रुपये के सरकारी कोष के गबन के आरोप में सेना के जवान के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

महू (मप्र), एक अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के महू में ‘आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट’ (एएमयू) में क्लर्क के पद पर तैनात सेना के एक हवलदार के खिलाफ एक करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एएमयू अधिकारियों द्वारा पुलिस को लिखे गए पत्र के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महू थाने के उपनिरीक्षक देवेश पाल ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि एएमयू महू में तैनात क्लर्क ने इकाई का सरकारी धन अपने एक रिश्तेदार के बैंक खाते में स्थानांतरित किया है, जो पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार रात उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी एक सैन्यकर्मी है, इसलिए उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई सेना के नियमों के अनुसार की जाएगी।

भाषा सं रावत रावत नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments