scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकेंद्र की प्रतिकूल नीतियों के कारण केरल में आर्थिक समस्याएं: मंत्री

केंद्र की प्रतिकूल नीतियों के कारण केरल में आर्थिक समस्याएं: मंत्री

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, एक अप्रैल (भाषा) केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने कहा है कि केंद्र सरकार के प्रतिकूल नीतिगत कदमों के कारण राज्य को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बालगोपाल ने वित्त वर्ष 2022-23 के अंतिम दिन शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण वित्त वर्ष में 40,000 करोड़ रुपये का अभाव रहा।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार की प्रतिकूल नीतियों के कारण केरल को भारी आर्थिक कठिनाइयों का समना करना पड़ा। केंद्र सरकार की इन नीतियों के कारण वित्त वर्ष 2022-23 में 40,000 करोड़ रुपये की कमी रही।”

हालांकि उन्होंने कहा कि इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद केरल आय और व्यय के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा।

बालगोपाल ने कहा, “वेतन, पेंशन और कर्ज भुगतान समेत हर काम सही तरीके से हो गया। स्थानीय निकायों की परियोजनाओं की लागत 96 प्रतिशत रही। कई पंचायतों ने स्वीकृत राशि का 100 प्रतिशत उपयोग किया और राजकोषीय व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रही।”

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments