scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल मरीन का मोबाइल ऐप लॉन्च किया

सरकार ने नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल मरीन का मोबाइल ऐप लॉन्च किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल मरीन का मोबाइल ऐप ‘सागर सेतु’ पेश किया।

सोनोवाल ने कहा कि ऐप उन गतिविधियों की वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा जो आम तौर पर आयातक, निर्यातक और सीमा शुल्क ब्रोकर की पहुंच में नहीं होती हैं। इसमें जहाज से संबंधित जानकारी, गेट, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और लेनदेन शामिल हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार, यह कंटेनर फ्रेट स्टेशन शुल्क, शिपिंग लाइन शुल्क, परिवहन शुल्क आदि जैसे आयात और निर्यात की निकासी प्रक्रिया के लिए आवश्यक भुगतानों के लिए डिजिटल लेनदेन को भी सक्षम बनाता है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments