scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशपंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

Text Size:

चंडीगढ़, 31 मार्च (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, रूपनगर, मोहाली सहित कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि हरियाणा के अंबाला, हिसार, पंचकूला, करनाल, नारनौल में बारिश दर्ज की गई।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी भारी वर्षा हुई।

बारिश का ताजा दौर ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब गेहूं की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार है। किसानों को डर है कि बारिश का फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

संबंधित राज्य सरकारें पहले ही फसल नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी का आदेश दे चुकी हैं।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments