scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशदिल्ली में फिर बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान

दिल्ली में फिर बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को फिर बारिश हुई। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मौसम ठंडा बना हुआ है और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण अब भी सड़कों पर जलभराव है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से रात साढ़े आठ बजे के बीच 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

पालम वेधशाला ने 1.1 मिमी. बारिश जबकि लोधी रोड और रिज वेधशाला ने क्रमश: 7.6 मिमी और 4.5 मिमी बारिश दर्ज की।

भाषा गोला नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments