scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअसम के आठ जिलों में एएफएसपीए को अगले छह महीने के लिए बढ़ाया गया

असम के आठ जिलों में एएफएसपीए को अगले छह महीने के लिए बढ़ाया गया

Text Size:

गुवाहाटी, 29 मार्च (भाषा) असम सरकार ने सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ अधिसूचना को अगले एक अप्रैल से राज्य के आठ जिलों में अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

राज्य के गृह और राजनीतिक विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ के लिए अशांत क्षेत्र ‘टैग’ बढ़ा दिया गया है।

हालांकि, राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के बाद एक अप्रैल से कछार जिले के लखीपुर उप-मंडल से ‘अशांत क्षेत्र’ टैग हटा दिया जाएगा।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments