scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशनाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, सौतेला पिता गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, सौतेला पिता गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र) 28 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बच्ची से उसके सौतेले पिता ने सोमवार की रात घर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) केपी श्रीवास्तव ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी 12 साल की बेटी ने दुष्कर्म के बाद दर्द होने पर उसे इसकी जानकारी दी।

तहरीर में कहा गया है कि सौतेले पिता ने पहले भी बच्‍ची से बलात्कार किया था।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments