scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशमणिपुर: अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए विशेष अभियान, पर किसी को नहीं लिया जाएगा हिरासत में

मणिपुर: अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए विशेष अभियान, पर किसी को नहीं लिया जाएगा हिरासत में

Text Size:

इंफाल, 28 मार्च (भाषा) मणिपुर के म्यांमा से सटे तेंगनौपाल जिले में अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान किसी को भी न गिरफ्तार किया जाएगा न ही हिरासत में लिया जाएगा।

तेंगनौपाल के जिलाधिकारी की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अवैध प्रवासियों को तब तक अस्थायी आधार पर मानवीय सहायता दी जाएगी जब तक उन्हें निर्वासित नहीं किया जाता है या केंद्र या राज्य सरकार उनके संबंध में कोई निर्णय नहीं करती है।

अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार ने जिले के मोरेह उपमंडल के होलेनफाई गांव में अवैध प्रवासियों को अस्थायी आवास, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सुविधाएं विकसित की हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तेंगनौपाल और चूड़ाचांदपुर जिलों में कानून प्रवर्तक एजेंसियों को कई बार ऐसे मामले मिले कि म्यांमा के अवैध प्रवासी बिना उचित दस्तावेज़ के रह रहे हैं।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments