scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशदिल्ली : कुएं से व्यक्ति का शव बरामद

दिल्ली : कुएं से व्यक्ति का शव बरामद

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के धौला कुआं में एक कुएं से 23 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला था और निजी कंपनी में नौकरी करता था।

अधिकारियों ने कहा कि एक महिला शनिवार को सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी पहुंची और बताया कि उसका मित्र पवन धौला कुआं के पीडब्ल्यूडी पार्क में एक कुएं में गिर गया है।

पुलिस ने कहा कि अग्निशमन विभाग की मदद से पवन का शव कुएं से बरामद किया गया और उसके पिता को मौत की सूचना दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एक बयान के अनुसार, महिला ने कहा कि क्षेत्र में अंधेरा होने के कारण पवन दुर्घटनावश कुएं में गिर गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments