scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : बजट सत्र के दौरान मंत्रियों की अनुपस्थिति के लिए अजित पवार ने सरकार की खिंचाई की

महाराष्ट्र : बजट सत्र के दौरान मंत्रियों की अनुपस्थिति के लिए अजित पवार ने सरकार की खिंचाई की

Text Size:

मुंबई, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने शनिवार को बजट सत्र के दौरान मंत्रियों की अनुपस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत सरकार की आलोचना की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेताओं के साथ बजट सत्र का पहला दिन समाप्त होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सदन में मंत्रियों की गैरमौजूदगी रही, उनकी भागीदारी नहीं दिखी। जब हम सत्ता में थे, अगर संबंधित कैबिनेट मंत्री मौजूद नहीं होते थे, तो उस विभाग का प्रभारी राज्य मंत्री कार्यभार संभालता था।’’

राकांपा नेता अजित पवार इस सत्र के दौरान मंत्रियों की अनुपस्थिति को लेकर सरकार की तीखी आलोचना करते रहे हैं, और उन्होंने पिछले शीतकालीन सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था।

भाषा रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments