scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशसंदीप बड़वासनिया गिरोह के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार

संदीप बड़वासनिया गिरोह के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से संदीप बड़वासनिया गिरोह के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुंगेशपुर निवासी गौरव राणा (32) और अंकित चौधरी (32) तथा कुतुब गढ़ गांव निवासी रोहित (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, उनके पास से दो पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों हत्या समेत कई मामलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, संदीप बड़वासनिया गिरोह का शार्पशूटर गौरव अपने पुराने दुश्मन मुकेश राणा की हत्या करने के लिए अवैध हथियार खरीदने के वास्ते पैसों का इंतजाम करता रहा है।

उन्होंने कहा कि गौरव हत्या, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली और डकैती आदि के कई मामलों में शामिल रहा है।

विशेष प्रकोष्ठ में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आई प्रताप सिंह ने बताया कि उनके उत्तम नगर के भगवती गार्डन में होने का पता चला, जिसके बाद छापा मारा गया और उन्हें पकड़ लिया गया। उनके पास से अवैध हथियार मिले हैं।

साल 2014-15 में, अवैध तरीके से शराब की आपूर्ति करने वाले संदीप बड़वासनी ने अपने व्यापारिक प्रतिस्पर्धियों से बदला लेने के लिए हरियाणा के सोनीपत में अपना गिरोह बनाया था।

उसने इस दौरान कई लोगों की हत्या की। फरवरी 2017 में बड़वासनी की हत्या कर दी गई। इसके बाद गिरोह का संचालन अजय, रूपिंदर और गौरव कर रहे हैं।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments