नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) भारत की अगुवाई वाला सीडीआरआई नयी दिल्ली में आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा।
‘कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर’ (सीडीआरआई) 31 देशों का समूह है। चार-पांच अप्रैल को होने वाले सम्मेलन में 20 देशों के 90 से ज्यादा विशेषज्ञ भाग लेंगे।
सीडीआरआई के महानिदेशक अमित प्रोथी ने कहा, “हमारे प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम में 20 से ज्यादा देशों से 50 वैश्विक संगठनों, निजी क्षेत्र और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि के तौर पर लगभग 90 विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें अधिक मजबूत दुनिया के लिए संभावित समाधानों को बढ़ाने और आपदा एवं जलवायु अनुकूल उद्देश्यों की सुविधा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।”
आपदा प्रतिरोधी मजबूत बुनियादी ढांचा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीडीआरआई), 2023 का यह पांचवां संस्करण है।
सम्मेलन में बुनियादी ढांचे में मजबूती लाने और आपदाओं के बढ़ते मामलों तथा प्रभाव के कारण लोगों और समुदायों के लिए आवश्यक सेवाओं की पहुंच, वितरण और निरंतरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देने का प्रयास किया जाएगा।
भाषा अनुराग रमण
रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
