scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशबंगाल एसएससी के अध्यक्ष अवमानना मामले में उच्च न्यायालय में पेश हुए

बंगाल एसएससी के अध्यक्ष अवमानना मामले में उच्च न्यायालय में पेश हुए

Text Size:

कोलकाता, 24 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार शुक्रवार को अवमानना याचिकाओं के सिलसिले में कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष पेश हुए।

ये याचिकाएं उन उम्मीदवारों ने दायर की हैं जिनका आरोप है कि 2011 की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों के संबंध में पहले दिए गए आदेश के अनुसार उन्हें अंक नहीं दिए गए थे।

उच्च न्यायालय ने 17 मार्च को एसएससी अध्यक्ष द्वारा दायर अनुपालन हलफनामा को खारिज करते हुए उन्हें 24 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया था।

इस निर्देश का पालन करते हुए सिद्धार्थ मजूमदार न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की अदालत में पेश हुए।

अदालत ने 83 उम्मीदवारों द्वारा दायर अवमानना ​​याचिकाओं पर यह निर्देश जारी किया था। अदालत ने एसएससी अध्यक्ष को अगले शुक्रवार तक यह बताने को कहा कि प्रक्रियात्मक त्रुटियों के सुधार की दिशा में कितनी प्रगति हुई है।

न्यायमूर्ति मंथा ने 17 मार्च को सुनवाई के दौरान कहा था कि यह स्पष्ट है कि किसी भी याचिकाकर्ता को पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों के लिए अंक नहीं दिए गए हैं।

अदालत में 83 उम्मीदवारों द्वारा पांच अवमानना ​​याचिकाएं दायर की गई हैं।

भाषा अविनाश मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments