scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशगुजरात में दो साल में 16,000 से अधिक नकली नोट जब्त

गुजरात में दो साल में 16,000 से अधिक नकली नोट जब्त

Text Size:

गांधीनगर, 24 मार्च (भाषा) गुजरात में पिछले दो साल में भारतीय मुद्रा के 16,000 से अधिक फर्जी नोट जब्त किए गए। राज्य सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य में दो साल में फर्जी भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) जब्त किए जाने के संबंध में 26 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक अनंतकुमार पटेल के एक सवाल के जवाब में कहा कि 2021 में नौ मामलों में 2,086 नकली नोट जबकि 2022 में 17 मामलों में 14,165 नकली नोट बरामद किए गए।

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि एफआईसीएन छापने और प्रसारित करने में शामिल 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 25 को 2021 तथा 65 को 2022 में पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि इस अपराध में शामिल कम से कम पांच लोगों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

भाषा गोला माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments