जयपुर, 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने बृहस्पतिवार को राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा से मुलाकात कर अनुसूचित जनजातियों के कल्याण की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
आयोग ने कहा, ‘‘अनुसूचित जनजाति के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है। बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, भूमि आवंटन, आदिवासी उपयोजना के लिए केंद्रीय सहायता के उपयोग, अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार के मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई।’’
आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान और सदस्य अनंत नायक 21 मार्च को राज्य में तीन दिवसीय दौरे पर आये थे।
नायक ने बुधवार को सिरोही के कलेक्टर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनुसूचित जनजातियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और उनकी समस्याओं के बारे में समीक्षा की।
भाषा कुंज सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
