scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी कुछ मुख्य समाचार इस प्रकार हैं…

प्रादे94 राहुल पांचवीं लीड दोषी‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी मामला: राहुल गांधी को दो साल की सजा, जमानत मंजूर सूरत (गुजरात), सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई। संसद25 विनियोग पारित लोसबजट 2023-24 : हंगामे के बीच विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों को लोकसभा की स्वीकृति नयी दिल्ली, लोकसभा ने बृहस्पतिवार को हंगामे के बीच अगले वित्त वर्ष के बजट में विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के लिए प्रस्तावित अनुदानों की मांगों एवं उनसे संबंधित विनियोग विधेयक को ‘गिलोटिन’ के माध्यम से बिना चर्चा के मंजूरी प्रदान कर दी। दि69 राहुल प्रतिक्रिया राहुल को सजा : विपक्षी दल सरकार पर बरसे, भाजपा बोली-कानून अपना काम करेगा नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर प्रहार किया और विरोध की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। दि33 भाजपा दूसरी लीड नियुक्तिभाजपा ने चार राज्यों में अध्यक्ष बदले, बिहार में ओबीसी और राजस्थान में ब्राह्मण पर लगाया दांव नयी दिल्ली, आगामी लोकसभा और इस साल कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को चार राज्यों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए। इसके तहत पार्टी ने बिहार विधान परिषद में पार्टी के नेता सम्राट चौधरी को बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया जबकि चितौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश जोशी (सी पी जोशी) को भाजपा की राजस्थान इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। अर्थ26 लीड शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 289 अंक टूटकर 58,000 अंक से नीचे फिसला मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 289 अंक टूटकर 58,000 अंक से नीचे फिसल गया। यूरोपीय बाजारों के कमजोर रुख के साथ बैंक, वित्तीय और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। वि15 अमेरिका वीजाअमेरिका में पर्यटन या व्यापार वीजा पर रहते समय नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है: संघीय एजेंसी वाशिंगटन, अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने बुधवार को कहा कि व्यापार या पर्यटक वीजा बी-1, बी-2 पर देश में रहने वाला व्यक्ति नयी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकता है और साक्षात्कार भी दे सकता है। दि74 अदालत राहुल लीड विशेषज्ञअगर दोष सिद्धि पर रोक लग जाती है तो राहुल गांधी सांसद के रूप में अयोग्य घोषित नहीं होंगे : विशेषज्ञ नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा दो साल कैद की सजा सुनाए जाने की पृष्ठभूमि में कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अपीलीय अदालत उनकी दोष सिद्धि और दो साल की सजा को निलंबित कर देती है, तो वह लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य नहीं होंगे। वि16 ब्रिटेन सुनक करब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने कर रिटर्न सार्वजनिक किए; 2019 से अभी तक 10 लाख पाउंड कर भरा लंदन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने कर रिटर्न सार्वजनिक किए हैं जिसके अनुसार, 2019 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद से उन्होंने सरकार को 10 लाख पाउंड से ज्यादा कर चुकाया है। प्रादे118 पंजाब अमृतपाल पुलिस अमृतपाल के सहयोगी से पूछताछ में हुआ खुलासा, समूह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था : पंजाब पुलिस चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के एक सहयोगी के पास से बरामद की गयी संवेदनशील सामग्री से संकेत मिलता है कि वे ‘‘देश विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल थे। खेल16 खेल मुक्केबाजी विश्व लीड भारतभारतीय मुक्केबाज निकहत और नीतू महिला विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में नयी दिल्ली, मौजूदा चैम्पियन निकहत जरीन (50 किग्रा) और नीतू गघांस (48 किग्रा) ने गुरूवार को यहां अपने अंतिम मुकाबलों में शानदार जीत से महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। वि20 इजराइल नेतन्याहू दूसरी लीड कानूनइजराइल : नेतन्याहू को बचाने के लिए कानून पारित, विरोध प्रदर्शन जारी तेल अवीव, इजराइल की संसद ने बृहस्पतिवार को न्यायपालिका में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए प्रस्तावित कई विवादित कानूनों में से पहले कानून को पारित कर दिया। संसद से उक्त कानून ऐसे समय में पारित हुआ है जब सड़कों पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि देश इनसे अधिनायकवाद की ओर बढ़ेगा।भाषा अर्पणा पवनेशपवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments