scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी कुछ मुख्य समाचार इस प्रकार हैं…

प्रादे94 राहुल पांचवीं लीड दोषी‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी मामला: राहुल गांधी को दो साल की सजा, जमानत मंजूर सूरत (गुजरात), सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई। संसद13 दूसरी लीड स्थगित रासहंगामे के कारण रास की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित : सभापति ने कहा, दोनों पक्ष अपने रुख पर अड़े नयी दिल्ली, भारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग और अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की विपक्ष की मांग को लेकर दोनों पक्षों के ‘‘अड़ियल रवैये’’ के कारण बृहस्पतिवार को राज्यसभा में लगातार सातवें दिन गतिरोध जारी रहा तथा बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब दो बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। दि50 भाजपा लीड राहुलक्या कांग्रेस चाहती है कि राहुल गांधी को लोगों को गाली देने की पूरी आजादी हो: भाजपा नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर राहुल गांधी लोगों को ‘‘गाली’’ देते हैं तो कानून अपना काम करेगा। दि33 भाजपा दूसरी लीड नियुक्तिभाजपा ने चार राज्यों में अध्यक्ष बदले, बिहार में ओबीसी और राजस्थान में ब्राह्मण पर लगाया दांव नयी दिल्ली, आगामी लोकसभा और इस साल कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को चार राज्यों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए। इसके तहत पार्टी ने बिहार विधान परिषद में पार्टी के नेता सम्राट चौधरी को बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया जबकि चितौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश जोशी (सी पी जोशी) को भाजपा की राजस्थान इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। अर्थ26 लीड शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 289 अंक टूटकर 58,000 अंक से नीचे फिसला मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 289 अंक टूटकर 58,000 अंक से नीचे फिसल गया। यूरोपीय बाजारों के कमजोर रुख के साथ बैंक, वित्तीय और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। वि15 अमेरिका वीजाअमेरिका में पर्यटन या व्यापार वीजा पर रहते समय नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है: संघीय एजेंसी वाशिंगटन, अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने बुधवार को कहा कि व्यापार या पर्यटक वीजा बी-1, बी-2 पर देश में रहने वाला व्यक्ति नयी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकता है और साक्षात्कार भी दे सकता है। दि27 राहुल लीड कांग्रेस राहुल को मिली सच बोलने की सजा, हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर सूरत की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उसके नेता को सच बोलने और सरकार के ‘काले कारनामों’ को उजागर करने की सजा मिल रही है, लेकिन राहुल बिना डरे सच बोलते रहेंगे। वि16 ब्रिटेन सुनक करब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने कर रिटर्न सार्वजनिक किए; 2019 से अभी तक 10 लाख पाउंड कर भरा लंदन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने कर रिटर्न सार्वजनिक किए हैं जिसके अनुसार, 2019 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद से उन्होंने सरकार को 10 लाख पाउंड से ज्यादा कर चुकाया है। प्रादे77 कर्नाटक मठ प्रमुख लीड निधन श्रवणबेलगोला जैन मठ के प्रमुख स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी का निधन बेंगलुरु, श्रवणबेलगोला जैन मठ के प्रमुख स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। मठ के सूत्रों ने यह जानकारी दी। खेल2 खेल बैडमिंटन भारतसिंधू, प्रणय स्विस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में बासेल, भारत के स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने यहां महिला और पुरुष एकल में अपने-अपने मैच जीतकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रादे72 पत्रकार दूसरीलीड निधनमप्र : वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का लम्बी बीमारी के बाद निधन इंदौर (मध्य प्रदेश), वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का इंदौर में बृहस्पतिवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लम्बे समय से अस्वस्थ थे। उनके परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने यह जानकारी दी। द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें वि18 पुतिन-शी-यूक्रेन-शांतिपुतिन और शी यूक्रेन युद्ध के बाद की दुनिया में शांति को किस नजर से देखते हैं (रोनाल्ड सनी : इतिहास और राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर, मिशिगन विश्वविद्यालय) मिशिगन (अमेरिका), (द कन्वरसेशन) एक अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट में युद्ध अपराधी ठहराए जाने के कुछ ही दिन बाद, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शांति की बात कर रहे थे। वि9 वायरस-मूल-बहसकोविड उत्पत्ति बहस : अब वायरस को रेकून कुत्तों से जोड़ने वाले नए निष्कर्ष आए सामने (कॉनर जी जी बामफोर्ड, क्वींस यूनिवर्सिटी) बेलफास्ट, (द कन्वरसेशन) कोविड का कारण बनने वाले वायरस सार्स-कोव-2 की उत्पत्ति, लंबे समय से एक गरमागरम बहस का विषय रही है। वि7 ब्राजील-अमेज़न-भविष्यअमेज़ॅन ब्राजील के नए राष्ट्रपति के तहत सुरक्षित नहीं है – गलत योजनाएं नुकसान को और बढ़ा सकती हैं (रॉबर्ट टी. वाकर, लैटिन अमेरिकी अध्ययन और भूगोल के प्रोफेसर, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय) फ्लोरिडा (अमेरिका), (द कन्वरसेशन) संरक्षणवादियों ने एक राहत की सांस ली जब 2022 में लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीता। उनके पूर्ववर्ती, जायर बोल्सोनारो ने पर्यावरण कानूनों के प्रवर्तन को पंगु बनाकर और भूमि पर कब्जे के लिए आंखें मूंदकर अमेज़ॅन क्षेत्र के बड़े हिस्से को व्यापार के लिए खोल दिया था। भाषा अर्पणा सुरभिसुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments