scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु : कांचीपुरम में पटाखा बनाने वाले कारखाने में आग लगने से नौ मजदूरों की मौत, 12 अन्य घायल

तमिलनाडु : कांचीपुरम में पटाखा बनाने वाले कारखाने में आग लगने से नौ मजदूरों की मौत, 12 अन्य घायल

Text Size:

कांचीपुरम (तमिलनाडु), 22 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में नौ कर्मचारियों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब कर्मचारी पटाखे बनाने और भंडारण से संबंधित काम में लगे थे तभी एक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। आग लगने से नौ मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। विस्फोट के कारण निर्माण-एवं-भंडारण इमारत ढह गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और उल्लंघनों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments