scorecardresearch
Wednesday, 30 July, 2025
होमदेश23 मार्च का इतिहास

23 मार्च का इतिहास

Text Size:

23 मार्च : भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) देश और दुनिया के इतिहास में वैसे तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं….लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वर्ष 1931 में क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को फांसी दी गई थी।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो 1956 में 23 मार्च के दिन पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1880 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।

1910: स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।

1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।

1940 : मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

1965: नासा ने पहली बार अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी 3’ से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।

1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

1987: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का जन्म।

1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।

2020 : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 433 हुई और देश के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया।

भाषा एकता एकता

????

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments