scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशदेहरादून, टिहरी में चोरी की घटनाओं में शामिल चिरानी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

देहरादून, टिहरी में चोरी की घटनाओं में शामिल चिरानी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Text Size:

ऋषिकेश, 22 मार्च (भाषा) उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार को कथित तौर पर प्रदेश में चोरी की आधा दर्जन वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय कुख्यात चिरानी गिरोह के एक सदस्य को 35000 रुपये नकद एवं करीब 15 लाख रुपये के आभूषणों सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि यहां के निकट स्थित मुनि की रेती पुलिस थाने में टिहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपी बरकत अली जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बनी क्षेत्र का निवासी है।

उन्होंने बताया कि इस साल नौ मार्च के बाद चिरानी गिरोह ने ​टिहरी एवं देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में दिन दिहाड़े चोरी की छह वारदातों को अंजाम दिया।

भुल्लर ने कहा कि गिरोह ने देहरादून के डोईवाला में चोरी की दो जबकि टिहरी जिले के कीर्ति नगर में दो, नरेंद्रनगर तथा देवप्रयाग मे एक— एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments