scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलसरबजोत सिंह ने निशानेबाजी विश्व कप में एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता

सरबजोत सिंह ने निशानेबाजी विश्व कप में एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता

Text Size:

भोपाल, 22 मार्च ( भाषा )भारत के सरबजोत सिंह ने आईएसएसएफ पिस्टल राइफल विश्व कप में पुरूषों के एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला ।

भारत के वरूण तोमर को भी कांस्य पदक मिला ।

दो साल पहले टीम और मिश्रित टीम वर्ग में जूनियर विश्व चैम्पियन रहे सरबजोत ने अजरबैजान के रूस्लान लुनेव को 16 . 0 से हराया । उन्होंने इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में 585 अंक बनाये थे ।

सरबजोत ने क्वालीफिकेशन सीरिज में 98, 97, 99, 97, 97, 97 का स्कोर किया ।

चीन के लियु जिनयाओ दूसरे स्थान पर रहे ।

रैंकिंग या एलिमिनेशन दौर में सरबजोत ने 253 . 2 और रूस्लान ने 251 . 9 अंक बनाये । वरूण 250 . 3 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments