scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेलमालविका स्विस ओपन के मुख्य ड्रा में

मालविका स्विस ओपन के मुख्य ड्रा में

Text Size:

बासेल, 21 मार्च (भाषा) भारत की मालविका बंसोड़ ने मंगलवार को यहां स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल मुकाबले के मुख्य ड्रॉ के लिये क्वालीफाई किया।

 मालविका ने महिला क्वालीफाइंग दौर में अमेरिका की लॉरेन लैम को 21-17, 21-7 से हराया।

सिक्की रेड्डी और आरती सारा सुनील की महिला युगल जोड़ी ने भी पाउला लिन काओ होक और लॉरेन लैम को 21-15 15-21 21-18 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने जर्मनी के पैट्रिक शीएल और फ्रांसिस्का वोल्कमैन पर 21-17 15-21 21-18 से जीत से मुख्य ड्रॉ में जगह पक्की की।

मीराबा लुवांग मैसनम और प्रियांशु राजावत जैसे भारतीय खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments