बेंगलुरु, 21 मार्च (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सप्ताह पहले केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर कोलकाता की एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले उप मुख्य टिकट निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला कि शिकायत के बाद रेलवे कर्मचारी संतोष कुमार वी. (42) को बेंगलुरु के तम्बु चेट्टी पाल्या से गिरफ्तार किया गया।
किसी अन्य यात्री द्वारा बनाया गया घटना का एक वीडियो कई लोगों द्वारा साझा किया गया है। वीडियो के आधार पर कुमार को निलंबित कर दिया गया और पुलिस ने अपनी जांच तेज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हावड़ा से बेंगलुरू पहुंची 27 वर्षीय महिला ने 17 मार्च को पुलिस के समक्ष 14 मार्च को हुई इस घटना की शिकायत की थी।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
