नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) मंगलवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
संसद4 स्थगित रास
राहुल की टिप्पणी और अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, बैठक दो बजे तक स्थगित
नयी दिल्ली, भारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों की ओर से अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दि28 भाजपा लीड राहुल
आज की राजनीति के ‘मीर जाफर’ हैं राहुल गांधी, माफी मांगनी ही होगी : भाजपा
नयी दिल्ली,लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संबंध में की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उन्हें मौजूदा भारतीय राजनीति का ‘मीर जाफर’ करार दिया, जो भारत में ‘नवाब’ बनने के लिए विदेशी ताकतों से मदद मांगने के लिए विदेश गए थे।
दि32 कांग्रेस भाजपा राहुल
अडाणी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री के इशारे पर खड़ी हुई ‘जयचंदों की फौज’: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के हमले को लेकर पलटवार करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अडाणी को बचाने के लिए ‘जयचंदों की फौज’ खड़ी हो गई है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर हो रहा है।
दि29 दिल्ली केजरीवाल दूसरी लीड मोदी
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, ‘‘कृपया दिल्ली का बजट न रोकें’’
नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ‘‘दिल्ली का बजट नहीं रोकने’’ का अनुरोध किया।
प्रादे37 पंजाब अमृतपाल मान
पंजाब में शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे : मान
चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य की शांति एवं सौहार्द्र में खलल डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
वि14अमेरिका भारत लीड दूतावास
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला अस्वीकार्य, सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध : अमेरिका
वाशिंगटन, अमेरिका ने कुछ खालिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया और कहा कि वह राजनयिक मिशनों और उनमें काम करने वाले राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।
अर्थ5 आईएमएफ श्रीलंका राहत पैकेज
आईएमएफ ने श्रीलंका के लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दी
वॉशिंगटन/कोलंबो, श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने उसके लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दी है। कोलंबो ने राहत पैकेज की सराहना करते हुए मंगलवार को इसे एक ‘‘एतिहासिक मील का पत्थर’’ बताया।
अर्थ6 अप्रत्याशित लाभ कर
डीजल निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाकर एक रुपये प्रति लीटर किया गया
नयी दिल्ली,सरकार ने डीजल के निर्यात पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में बढ़ोतरी करते हुए इसे एक रुपये रुपये प्रति लीटर कर दिया जबकि घरेलू स्तर पर उत्पादन किए जाने वाले कच्चे तेल पर कर में कटौती की गई है।
वि13 जापान किशिदा लीड जेलेंस्की
जेलेंस्की से बातचीत के लिए यूक्रेन रवाना हुए जापान के प्रधानमंत्री किशिदा
तोक्यो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार को सुबह कीव के लिए रवाना हो गए। किशिदा की यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पड़ोसी देश रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।
खेल1 खेल हॉकी रानी स्टेडियम
रानी रामपाल के नाम पर स्टेडियम, यह सम्मान पाने वाली पहली महिला खिलाड़ी
नयी दिल्ली, भारतीय हॉकी स्टार रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली में स्टेडियम बनाया गया है और यह सम्मान पाने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बन गई ।
भाषा
निहारिका निहारिका नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.