scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशरीजीजू ने वकीलों से ‘टेली लॉ’ कार्यक्रम से जुड़ने व कानूनी सहायता देने का आग्रह किया

रीजीजू ने वकीलों से ‘टेली लॉ’ कार्यक्रम से जुड़ने व कानूनी सहायता देने का आग्रह किया

Text Size:

बेंगलुरु, 19 मार्च (भाषा) केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को वकीलों से ‘टेली लॉ’ कार्यक्रम से जुड़ने और कानूनी जागरूकता पैदा करने में न्यायाधीशों का सहयोग करने की अपील की।

कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रीजीजू ने लोगों को न्याय दिलाने में वकीलों द्वारा निभाई गई भूमिका को रेखांकित किया और लोगों को न्याय दिलाने में मदद के लिए कानूनी सहायता प्रदान करने की अपील की।

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा, ‘‘कर्नाटक की विधि बिरादरी इस लड़ाई के लिए तैयार है। मैं वकीलों से टेली लॉ कार्यक्रम से जुड़ने और कानूनी जागरूकता पैदा करने में न्यायाधीशों का सहयोग करने तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के जरिए कानूनी सहायता मुहैया कराने में मदद की अपील करता हूं।’’

कर्नाटक भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ की सराहना करते हुए रीजीजू ने कहा कि समूची कानूनी बिरादरी की तरह, यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्नाटक के लिए शुरू किए गए विकास कार्य केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के साथ निर्बाध रूप से जारी रहें।’’

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments