scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशबांग्लादेश सीमा पर मछली ले जा रहे एक ट्रक से 2.78 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट जब्त

बांग्लादेश सीमा पर मछली ले जा रहे एक ट्रक से 2.78 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट जब्त

Text Size:

बारासात (प.बंगाल), 19 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा पर मछली ले जा रहे एक ट्रक से 2.78 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट जब्त किए गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने कहा कि ट्रक शनिवार रात बांग्लादेश के सतखिरा से भारत आ रहा था, जब उसे पेट्रापोल चौकी पर रोक लिया गया। इसने कहा कि करीब 4.6 किलोग्राम वजन के सोने के बिस्किट मछलियों के टोकरे के नीचे छुपाकर रखे पाए गए।

बीएसएफ ने कहा कि ट्रक के चालक को पकड़ लिया गया है और सोने के बिस्किट और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments