scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा के रेडियो कार्यक्रम के दो साल पूरे

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा के रेडियो कार्यक्रम के दो साल पूरे

Text Size:

जम्मू, 19 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘आवाम की आवाज’ के दो साल पूरे होने पर केंद्र शासित प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया।

सिन्हा ने अपने रेडियो कार्यक्रम के 24वें संस्करण के दौरान जम्मू-कश्मीर की कला और शिल्प एवं भाषाई विरासत को संरक्षित करने तथा बढ़ावा देने के लिए नागरिकों के अभिनव प्रयासों, सामुदायिक सेवा और योगदान की कहानियों को साझा किया।

उपराज्यपाल ने कहा, “लोग पहले’ हमारा शासन मंत्र है। हमारा दृष्टिकोण एक आत्मविश्वासी, समृद्ध और प्रगतिशील जम्मू-कश्मीर का निर्माण करना है और हम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा कि ये दो साल गरीबों के कल्याण, नीति निर्माण में जनभागीदारी और महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे हैं।

सिन्हा ने कहा कि ‘आवाम की आवाज’ लोगों और प्रत्येक नागरिक की आवाज है, जिसे केंद्र शासित प्रदेश की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने कहा, “पिछले दो वर्षों में इसने (रेडियो कार्यक्रम) लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और जहां तक पथ-प्रदर्शक जन-केंद्रित सुधारों का संबंध है, एक आदर्श बदलाव भी देखा है।”

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments