scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत, यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर चौथे दौर की बातचीत पूरी

भारत, यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर चौथे दौर की बातचीत पूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने ब्रसेल्स में व्यापक मुक्त व्यापार समझौता के लिये चौथे दौर की बातचीत पूरी कर ली है। इस पहल का मकसद दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना है।

अगले दौर की बातचीत 12-16 जून को प्रस्तावित है।

भारत और 27 देशों के समूह ने व्यापार, निवेश और भौगोलिक संकेतकों (जीआई) पर आठ साल के अंतराल के बाद पिछले साल 17 जून को बातचीत बहाल की।

वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव निधि मणि त्रिपाठी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर चौथे दौर की बातचीत ब्रसेल्स में शनिवार को पूरी हुई।’’ वह समझौते को लेकर भारत की तरफ से मुख्य वार्ताकार हैं।

भारत ने 2007 में यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू की थी। लेकिन 2013 में वार्ता ठप हो गई क्योंकि दोनों पक्ष वाहन और स्प्रिट पर सीमा शुल्क तथा पेशेवरों की आवाजाही जैसे प्रमुख मुद्दों पर समझौते पर नहीं पहुंच सके।

भारत का यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को वस्तु निर्यात 2021-22 में लगभग 65 अरब डॉलर था जबकि आयात 51.4 अरब डॉलर था।

भाषा रमण अनुराग

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments