नयी दिल्ली, 141 मार्च (भाषाा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (एसबीवी) के विफल होने के बीच विदेशी बाजाारों में डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।
इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली दवाब के कारण भी रुपये में यह गिरावट आई है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.27 पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.24 से 82.55 के दायरे में घट बढ़ हुई।
रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 103.86 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.30 प्रतिशत घटकर 78.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 337.66 अंक की गिरावट के साथ 57,900.19 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,086.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भाषा राजेश रमण राजेश
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.