scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदिगवी टॉर्कट्रांसफर के शेयर में कारोबार के पहले दिन दो प्रतिशत की तेजी

दिगवी टॉर्कट्रांसफर के शेयर में कारोबार के पहले दिन दो प्रतिशत की तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी दिवगी टोर्कट्रांसफर सिस्टम्स का शेयर मंगलवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य से दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शेयर 590 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 5.08 प्रतिशत ऊपर 620 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान, यह 560 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा। अंत में शेयर 2.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 605.50 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई में इसकी शुरुआत निर्गम मूल्य के मुकाबले 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 600 रुपये पर हुई। शेयर निर्गम मूल्य से 2.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 605.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,850.73 करोड़ रुपये रहा।

मात्रा के लिहाज से, बीएसई में 3.43 लाख इक्विटी शेयर और एनएसई में 34.14 लाख शेयर का कारोबार हुआ।

दिगवी टॉर्कट्रांसफर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 5.44 गुना अभिदान मिला था।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments