scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत-पाक संबंधों को सुधारना सभी के हित में, लेकिन स्थितियां अभी भी बेहद जटिल: मुंजाल

भारत-पाक संबंधों को सुधारना सभी के हित में, लेकिन स्थितियां अभी भी बेहद जटिल: मुंजाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) हीरो एंटरप्राइज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को ठीक करने का तरीका खोजना सभी के हित में है लेकिन मौजूदा समीकरण काफी ‘जटिल और तनावपूर्ण’ हैं।

मुंजाल ने रविवार को साहित्य अकादमी के ‘फेस्टिवल्स ऑफ लेटर्स’ में कहा कि दोनों पक्षों की ओर से अलग तरह के प्रयास की जरूरत है। लेकिन जिस तरह का रवैया पाकिस्तान अपना रहा है ”उनके लिए सुलह करना बेहद मुश्किल है।”

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि अगर रिश्ते को बेहतर करने का कोई विकल्प हो तो यह सभी के हित में होगा। फिलहाल दोनों देशों के बीच वर्तमान में संबंध बेहद तनावपूर्ण और जटिल हैं। मैं ऐसा कह सकता हूं क्योंकि जो हो रहा है मैं उस परिस्थितियों से थोड़ा अवगत हूं।”

मुंजाल ने पड़ोसी देश से बातचीत में शामिल होने का मौका मिलने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि मुझे संयोग से पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का मौका मिला। मैंने अपने पिता (बृजमोहन लाल मुंजाल) से पूछा कि इस विचार के बारे में वह क्या सोचते हैं, क्या मुझे जाकर यह करना चाहिए?

उन्होंने इस पर एक शानदार जवाब दिया, ‘‘आपको जरूर जाना चाहिए। किसी को कितनी बार टूटे रिश्ते को जोड़ने का मौका मिलता है?”

मुंजाल का परिवार 1947 में बंटवारे के दौरान पाकिस्तान के कमालिया से पंजाब के अमृतसर आ गया था।

भाषा रिया अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments