scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशझारखंड में जंगली हाथी के हमले में पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति की मौत

झारखंड में जंगली हाथी के हमले में पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति की मौत

Text Size:

सरायकेला, 13 मार्च (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को जंगली हाथी के हमले में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरायकेला के मंडलीय वन अधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि घटना दोपहर में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एक जंगल के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तेतुलिया के असरफुल हक के रूप में की गई है, जो एक फेरीवाला था।

नारायण ने बताया कि हक हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वन अधिकारी मौके पर हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हाथी ने हमला क्यों किया।

उन्होंने बताया कि शव को सरायकेला के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा जितेंद्र सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments