scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने चालू वर्ष में 1.48 लाख करोड़ अतिरिक्त व्यय के लिए लोकसभा की मंजूरी मांगी

सरकार ने चालू वर्ष में 1.48 लाख करोड़ अतिरिक्त व्यय के लिए लोकसभा की मंजूरी मांगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष (2022-23) में 1.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक अतिरिक्त व्यय के लिये सोमवार को लोकसभा से मंजूरी मांगी।

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अनुपूरक मांग की दूसरी किस्त लोकसभा में पेश की।

अनुपूरक मांग के अनुसार, “अतिरिक्त 2,70,508.89 करोड़ रुपये के व्यय के लिए संसद की मंजूरी मांगी गई है। इस प्रस्ताव में 1,48,133.23 करोड़ रुपये का शुद्ध नकद व्यय और मंत्रालयों/विभागों की बचत या बढ़ी हुई प्राप्तियों/वसूली को लेकर कुल मिलाकर 1,22,374.37 करोड़ रुपये का सकल अतिरिक्त व्यय शामिल है।”

अतिरिक्त व्यय में लगभग 36,000 करोड़ रुपये उर्वरक सब्सिडी और 25,000 करोड़ रुपये दूरसंचार विभाग के लिए हैं। अन्य 33,718 करोड़ रुपये रक्षा पेंशन खर्च को पूरा करने के लिए है।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments