नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 59 रुपये की तेजी के साथ 11,950 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 59 रुपये यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,950 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई। इसमें 3,710 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
