scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशआतिशी ने दिल्ली सरकार के ‘हैप्पीनेस’ पाठ्यक्रम’ पर वीडियो श्रृंखला जारी की

आतिशी ने दिल्ली सरकार के ‘हैप्पीनेस’ पाठ्यक्रम’ पर वीडियो श्रृंखला जारी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को दिल्ली सरकार के ‘हैप्पीनेस’ पाठ्यक्रम पर 36 ‘एपिसोड’ की एक वीडियो श्रृंखला जारी की।

आतिशी ने कहा कि यह दुनिया भर के शिक्षकों को उनके छात्रों को एक खुशहाल और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने में मदद करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से लोग सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा करना सीखेंगे।

‘हैप्पीनेस’ पाठ्यक्रम 2018 में राष्ट्रीय राजधानी के 1,030 सरकारी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक हर दिन 35 मिनट की कक्षा के माध्यम से छात्रों की खुशी और भलाई की नींव को मजबूत करने की दृष्टि से शुरू किया गया था।

आत्म-जागरूकता, अभिव्यक्ति, सहानुभूति और रिश्तों की समझ का विकास पाठ्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य हैं। आतिशी ने कहा, ‘‘वीडियो श्रृंखला उपशीर्षक के साथ उपलब्ध है, जो दिल्ली सरकार को ‘हैप्पीनेस’ पाठ्यक्रम के दर्शन को बड़े पैमाने पर जनता तक पहुंचाने में मदद करेगी। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की श्रृंखला ‘‘जीवन के उद्देश्य’’ और उस उद्देश्य को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका को साझा करने की एक पहल है।

भाषा प्रशांत अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments