scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशभारत में कोविड-19 के 524 नये मामले

भारत में कोविड-19 के 524 नये मामले

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) भारत में 113 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के 524 नये मामले सामने आये, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल में संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,781 पर पहुंच गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,90,492) हो गयी है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments