नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक 31,462.62 रुपये का कर संग्रह किया। इसमें 26,096 करोड़ रुपये वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मिले। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
दिल्ली में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को व्यापार और कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बजट की तैयारियों की समीक्षा की और दिल्ली में व्यापार को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने शहर में कर संग्रह से राजस्व बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा, “वित्त वर्ष 2021-22 में जीएसटी और वैट (मूल्य संवर्धित कर) को मिलाकर राजस्व संग्रह 27,000 करोड़ रुपये से अधिक था। इस साल इसमें उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।”
भाषा अनुराग पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
