नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) जियोथिंग्स स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफार्म ने ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ एक साझेदारी की है, जिसके तहत बिहार में 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
एक बयान के अनुसार फ्रांस की इलेक्ट्रिक उपयोगिता फर्म ईडीएफ के साथ मिलकर ये स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
बयान के मुताबिक जियोथिंग्स स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफार्म एक क्रांतिकारी नौरेबैंड- इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लैस है, और यह 4जी / एलटीई तकनीक द्वारा समर्थित है। इससे बिजली उपयोगिताओं के डिजिटल परिवर्तन को संचालित करने में मदद मिलेगी।
बिजली मंत्रालय और भारत सरकार ने 25 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया है।
जियो प्लेटफार्म्स के सीईओ किरण थॉमस ने कहा कि स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म की नवीनतम स्मार्ट तकनीकों से बिजली क्षेत्र में ”परिवर्तनकारी लाभ” होंगे।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.