scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशशाम छह बजे के मुख्य समाचार

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:

दि90 दिल्ली अदालत तीसरी लीड सिसोदिया

अदालत ने ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया को 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली: यहां की एक अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को 17 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

दि37 मोदी लीड वेबिनार महिलाएं

पिछले नौ वर्षों में ‘महिला विकास’ से ‘महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास’ की ओर बढ़ा भारत: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों में यूनिकॉर्न बनाने पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत पिछले नौ वर्षों में ‘महिला विकास’ से ‘महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास’ की ओर बढ़ा है।

दि77

ईडी जमीन नौकरी दूसरीलीड छापेमारी

नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला’: लालू परिवार, राजद नेताओं के परिसर पर ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली/पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को बिहार के कई शहरों एवं कई अन्य जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की तीन पुत्रियों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के परिसर में की गई।

दि60 भारत ऑस्ट्रेलिया दूसरी लीड वार्ता

मोदी ने अल्बनीज के समक्ष ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के समक्ष हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हुए हमलों का मुद्दा उठाया जबकि दोनों नेताओं ने अपनी पहली शिखर वार्ता के दौरान इस साल एक महत्वाकांक्षी व्यापार समझौता करने और हिंद-प्रशांत में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया।

दि55 दिल्ली मुर्मू जेएनयू दीक्षांत

जेएनयू भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करता है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करता हैं।

वि16 संरा भारत सुरक्षा परिषद सुधार

यूएनएससी में सदस्यता की स्थायी, गैर-स्थायी दोनों श्रेणियों में विस्तार नितांत आवश्यक: भारत

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के मंच पर विकासशील देशों और गैर-प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों की आवाज को उचित स्थान दिलाने के लिए इस विश्व निकाय की सुरक्षा परिषद की स्थायी और गैर-स्थायी श्रेणियों में विस्तार ‘बेहद आवश्यक’ है।

वि12 चीन लीड शी

चीन की संसद ने चिनफिंग के पांच साल के तीसरे कार्यकाल का समर्थन किया

बीजिंग: चीन की संसद ने शुक्रवार को अभूतपूर्व रूप से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पांच साल का तीसरा कार्यकाल देने का सर्वसम्मति से समर्थन किया, जिससे उनके ताउम्र सत्ता में बने रहने का रास्ता साफ हो गया है।

अर्थ38

आईआईपी

जनवरी में औद्योगिक उत्पादन 5.2 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी 2023 में 5.2 प्रतिशत बढ़ा है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

प्रादे45 स्वास्थ्य एच3एन2 फ्लू मौत

भारत में एच3एन2 वायरस से पहली मौत होने की पुष्टि हुई

बेंगलुरु/नयी दिल्ली: भारत में इंफ्लूएंजा ‘ए’ के उप-स्वरूप एच3एन2 से पहली दो मौतें होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक-एक मरीज कर्नाटक और हरियाणा से थे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे34 बिहार भीड़ हत्या

बिहार में गोमांस ले जाने के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

सारण: बिहार के सारण जिले में कथित तौर पर गोमांस ले जाने के संदेह में हिंसक भीड़ ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खेल22

खेल ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री क्रिकेट स्टार

गावस्कर, लक्ष्मण, हरभजन जैसे दिग्गज क्रिकेटरों से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं: अल्बानीज

नयी दिल्ली: आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के दौरान सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह सरीखे भारत के दिग्गज क्रिकेटरों से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि23

संगीत-यादें

संगीत यादें लौटा लाता है : विज्ञान क्या कहता है

डरहम, (द कन्वरसेशन): आप काम पर जा रहे हैं और रास्ते में एक व्यस्त सड़क से गुजर रहे हैं। अचानक आपके करीब से गुजरने वाले एक वाहन से आपको एक ऐसे गाने की आवाज आती है, जिसे आपने बरसों बाद सुना है और उस गीत को सुनकर आप सारी दुनिया भूलकर उन लम्हों में खो जाते हैं, जब पिछली बार आपने यह गाना सुना था, आप याद करते हैं कि ऐसा कब हुआ था और उस वक्त आप किसके साथ थे। उस समय के एहसास से जुड़ी भावनाएं आपके जहन में ताजा हो जाती हैं।

वि20

ई सिगरेट-फेफड़े-प्रदाह

धूम्रपान करने वालों की तुलना में ई-सिगरेट उपयोगकर्ताओं में फेफड़ों का प्रदाह अधिक : अध्ययन

बर्मिंघम,(द कन्वरसेशन): सिगरेट पीने वालों के फेफड़ों की तुलना ई-सिगरेट पीने वालों से करने वाले एक छोटे से अध्ययन में पाया गया कि ई-सिगरेट पीने वालों में तम्बाकू धूम्रपान करने वालों की तुलना में फेफड़ों की सूजन अधिक थी।

नोमान संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments